इस शहर की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए सरकार ने लगाया है कारों पर बैन, जानिए क्या है वजह ?

इस शहर की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए सरकार ने लगाया है कारों पर बैन, जानिए क्या है वजह ?
  • स्विट्जरलैंड की सरकार ने लिया है यह अनोखा फैसला
  • देश के जरमैट शहर में बैन है पर्सनल कार रखना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्वच्छता को लेकर दुनिया के कई देशों के अपने अलग नियम और कानून व्यवस्था होती है। अपने शहर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए सरकार स्वच्छता से जुड़े कई तरह के अभियान को लागू करते है। वहीं लोग भी अपने शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए सरकार का साथ देते हैं। शहर की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए स्विट्जरलैंड के शहर जरमैट की सरकार भी कुछ ऐसा ही एक अभियान को चला रही है। दरअसल, सरकार ने शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए एक ऐसा कानून लागू किया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते है जरमैट की सरकार ने शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए आखिर ऐसा कौन-सा नियम निकाला है। जिसे वहां के रहवासी भी बड़ी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं।

पर्सनल वाहनों के आवाजाही पर लगा बैन

दरअसल, स्विटजरलैंड की सरकार ने जरमैट शहर की सुंदरता को कायम रखने के लिए लोगों के पर्सनल वाहनों और उनके चलन पर बैन लगा दिया हैं। शहर के अंदर आने जाने के लिए लोग केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही उपयोग कर सकते हैं। डेली स्टार न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, शहर की सुंदरता को बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके लिए सरकार ने लोगों से अपने घरों में वाहन रखने पर रोक लगा दी हैं । इसके अलावा शहर की नगरपालिका ने पैट्रोल-डीजल वाले वाहनों पर बैन लगा दिया है। हालांकि, वाहन की जरूरत पड़ने पर लोगों को एक स्पेशल परमिट के लिए आवेदन देना होगा। जिसके बाद यदि वहां की सरकार उन्हें परमिट प्रदान करती है तो उन्हें एक कस्टम मेड स्पेशल कार प्रदान की जाएगी।

क्या है कारों के बैन होने का कारण

एक समय पहले जरमैट को स्विटजरलैंड का एक दुर्गम शहर माना जाता था। फिर कुछ समय बाद जब दुनिया में चार पहिये वाहन की एंट्री हुई तब तक जरमैट के परिवेश में वाहनों को उपयोग में लाने के लिए काफी देर हो चुकी थी। हालांकि, वहां के स्थानिय लोगों को शहर में वाहन चलाने के बिल्कुल भी इच्छुक नहीं थे। इसलिए उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पैदल चलने के विकल्प को बेहतर समझा। वहीं शहर में आने जाने के लिए केवल एकमात्र संकरी और घूमावदार रोड है जिसके लिए उन्हें वाहन खरीदना काफी मंहगा साबित हो रहा था। यही वजह थी कि वहां के लोगों ने सार्वजनिक परिवाहन की सेवाएं जैसे बस और टैन को चुना।

कार चलाने के लिए सरकार से लेना होगा परमिट

स्विटजरलैंड की सरकार ने जरमैट शहर में वाहन के चलन से जुड़े कई नियम निकाले हैं जिनमें बिल्डरों और टैक्सी चालकों को कुछ हद तक छूट प्रदान की गई है। हालांकि, जिन लोगों वाहन के चलाने की जरूरत पड़ भी जाती हैं तो उन्हें नियम अनुसार सरकार से वाहन चलाने हेतु विशेष तरह का परमिट प्राप्त करना होगा। जिसके बाद सरकार लोगों के वाहन की जरुरत की मुताबिक एक स्पेशल कस्टमाइज्ड कार का प्रबंध कर लोगों को प्रदान करती हैं। इस परमिट के जरिए सरकार शहर में कार बनाने वाले लोगों को रोजगार भी प्रदान करती हैं।

Created On :   8 Aug 2023 12:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story